24 HNBC News
24HNBC अब कोविड पर स्कीम की बहार
Friday, 09 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

नई दिल्ली 24HNBC 

दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस ( Corona Virus ) के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। लेकिन कुछ लोग वैक्सीन ( Corona Vaccination ) लगवाने में हिचक महसूस कर रहे हैं। ऐसे में अमेरिका की एक प्राइवेट कंपनी ने वैक्सीन लगवाने के बदले बियर और गांजा देने की अनोखी स्कीम शुरू की है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने आए और संक्रमण का खतरा कम हो। एक रिपोर्ट्स के अनुसार, कई प्राइवेट कंपनियां तो अपने कर्मचारियों को छुट्टी भी दे रही हैं। वहीं चीन की राजधानी बीजिंग के कई वैक्सीन सेंटरों पर फ्री आइसक्रीम का ऑफर दिया जा रहा है। तो कुछ शहरों में अनिवार्य वैक्सीनेशन का आदेश दिया गया है।अमेरिका के ओहियो में सैमुअल एडम्स बीयर नाम की एक कंपनी ने वैक्सीन के बदले बियर देने का ऑफर दे रखा है। जिसमें वैक्सीनेशन के बाद मिलने वाला सर्टिफिकेट साथ लेकर जाना होगा और सर्टिफिकेट दिखाकर फ्री बियर का मजा ले सकते हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट कंपनी के इन ऑफर्स का असर वैक्सीन सेंटरों पर भी देखने को मिला भी है। यहां वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगने लगी। इसके बाद कुछ जगहों पर प्रशासन ने वैक्सीन सेंटर पर पहुंचने के लिए लगने वाले किराये को फ्री कर दिया है।इसके अलावा अमेरिका के ही मिशिगन में मारिजुआना बनाने वाली कंपनी युवाओं को गांजा भी उपलब्ध करा रही है। जबकि क्रिस्पी क्रीम डोनट्स नाम की कंपनी ने वैक्सीनेशन के बाद एक मुफ्त डोनट देने का आॅफर रखा है।