24 HNBC News
24HNBC शराब माफिया के लिए आपदा बना अवसर
Thursday, 08 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24HNBC पाटन। दुर्ग जिला में लाकडाउन को आम लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। लेकिन कई लोग आपदा को अवसर में बदलने से भी नही चूक रहे है। धमतरी जिला के शराब को शराब माफियाओं द्वारा पाटन ब्लाक के नदी किनारे गांवों में खपाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन को इसकीं भनक तक नही हैलाकडाउन के पहले ही दिन रानीतराई थाना क्षेत्र के नदी किनारे गांव केसरा में बने सीमावर्ती में बने पुल को कांटेदार डंगालों को लगाकर बंद किया गया था। लेकिन लाकडाउन के दूसरे ही दिन केसरा के पास धमतरी जिला को जोड़ने वाली खारुन नदी पर बने पुल के बैरिकेट्स को कुछ लोगों ने हटा दिया।बताया जाता है कि इस रोड पर आवाजाही काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही केसरा सहित आसपास ेके नजदीकी गांव में संक्रमण बढ़ने का भी खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के मुताबिक इस जगह का आवागमन में सबसे ज्यादा उपयोग शराब माफियाओं के द्वारा किया जा रहा है।पाटन क्षेत्र में शराब दुकानें बंद है वहीं क्षेत्र के लोग इसी पुल के खुले होने के कारण धमतरी जिला के शराब दुकानों से शराब खरीद कर पाटन क्षेत्र में महंगे दामों पर बेच रहे हैं।नयाब तहसीलदार आलोक वर्मा ने वहां पर जाकर कांटेदार पेड़ों से बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किया था, लेकिन बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने रास्ता को खोल दिया है। इस पुल पर न तो किसी पुलिस का पहरा है और न ही प्रशासन की नजर है। इस तरह से खुलेआम लोगों की आवाजाही शुरू हो गयी है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।ग्राम केसरा के ही ग्रामीणों ने बताया कि धमतरी जिले से भी लोग यहां पर आकर अवैध रूप से शराब की बिक्री करने में लगे हैं। वहीं दूर-दूर के लोग गांव में आते हैं, इससे संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया है।