24hnbc आज का पंचांग
Thursday, 08 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24 HNBC. पंचांग
आज का पंचांग 9 अप्रैल
प्रदोष व्रत, जानें आज के शुभ मुहूर्त
राष्ट्रीय मिति चैत्र 19, शक संवत् 1943 चैत्र कृष्ण त्रयोदशी शुक्रवार, विक्रम संवत् 2077। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 26, शब्वान 26, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 अप्रैल 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 28 मिनट तक उपरान्त चतुर्दशी तिथि का आरंभ, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 46 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग अपराह्न 01 बजकर 33 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ, गर करण अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 17 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – प्रदोष व्रत।
सूर्योदय का समय 9 अप्रैल: सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 9 अप्रैल: शाम 06 बजकर 43 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 10 बजकर 10 मिनट से 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 31 मिनट से 06 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 25 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से 01 बजकर 39 मिनट तक। भद्राकाल अगली सुबह 04 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।
आज के उपाय : फल का दान करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।