24 HNBC News
24HNBC मामा के राज में बेखौफ रेत माफिया
Tuesday, 06 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

रीवा24HNBC 

जिले के तराई अंचल की जीवनदायिनी टमस और बेलन नदी में हैवी मशीनों से अवैध बालू उत्खनन का काम माफिया कर रहे है। दिन में जेसीबी मशीनें बालू निकासी में लगी हैं जिसका परिवहन जिले के साथ ही उत्तरप्रदेश और बिहार के लिए किया जा रहा है। तो वहीं थाना पुलिस, खनिज विभाग एवं राजस्व अमला इस अवैध कारोबार में सहभागी बने हुए हैं।बताया गया है कि टमस व बेलन नदी के घाटों में लगी हैवी मशीनें, जेसीबी द्वारा बालू का उत्खनन एवं परिवहन का कार्य किया जा रहा है। इस कारोबार में खनिज विभाग, राजस्व एवं थाना पुलिस सहभागी है। जिससे अवैध उत्खनन बेरोकटोक चल रहा है। खनिज माफिया जीवनदायिनी नदी के अस्तित्व मिटाने में लगे हुए हैं।पुलिस चौकी के समीप चल रहा खेलआपको बता दें कि नदी के अस्तित्व को समाप्त करने का खेल त्योंथर पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर चल रहा है लेकिन पुलिस आंख में पट्टी बांधे हुए है। नदी के चिल्ला, लपरपुरवा, गंगतीरा, सोनौरी थाना चौकी अंतर्गत डीह, कैथा, गंथा घाट से निकाली की जा रही है। इसी तरह चाकघाट थाना के बरुआ घाट, कोनी, पड़री, अमिलिया घाट में बालू निकाली की जा रही है। बालू का परिवहन हाइवा एवं ट्रैक्टर के माध्यम से उत्तरप्रदेश-बिहार के लिये किया जा रहा है।चाकघाट थाना, त्योंथर चौकी की, सोनौरी एवं गढ़ी चौकी के सामने चल रहा परिवहनबताया गया है कि अवैध बालू उत्खनन में चाकघाट थाना, त्योंथर चैकी, सोनौरी चौकी की, गढ़ी पुलिस चैकी के सामने से अवैध बालू लोड हाइवा निकल रहे हैं लेकिन कोई जांच अथवा पूछपरख नहीं की जाती है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि माफियाओं को जड़ से खत्म कर देंगे।