24 HNBC News
24HNBC नक्सली कब्जे में जवान कौन करे इनका भरोसा
Tuesday, 06 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बीजापुर,24HNBC 

 बीजापुर मुठभेड़ के बाद अगवा किए गए जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सली दो दिनों में रिहा कर सकते हैं।  बीजापुर के एक पत्रकार को फोन कर नक्सलियों ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले नक्सलियों ने जवान की रिहाई के लिए सरकार से शर्त रखी थी। प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने पर्चा जारी कर केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने की इच्छा जताई थी। संगठन ने अगवा जवान को रिहा करने के लिए केंद्र मध्यस्थों को नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा था।पत्रकार गणेश मिश्रा ने बताया, 'मुझे नक्सलियों की तरफ से दो बार फोन आया कि एक जवान उनकी हिरासत में है। उन्होंने कहा कि जवान को गोली लगी है और उसका इलाज किया गया है। उसे 2 दिनों में रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जवान का एक वीडियो और फोटो जल्द ही जारी किया जाएगा।वहीं, अपने दो पेज के पत्र में नक्सलियों ने कहा है, 'बीजापुर हमले में 24 सुरक्षाकर्मियों की जान गई, 31 घायल हुए, 1 हिरासत में है। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के 4 जवानों की जान चली गई। हम सरकार से बातचीत को तैयार हैं। वे मध्यस्थों की घोषणा कर सकते हैं।