24 HNBC News
24HNBC पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महिला कांग्रेस नेता की कोरोना से हुई मौत
Tuesday, 06 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

गरियाबंद 24HNBC 

नगर पंचायत गरियाबंद की पूर्व अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष तेज तरार नेत्री ममता राठौर का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वे कोरोना पॉजिटिव थीं। सुबह उन्हें अचानक श्वांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया था। उन्हें श्वांस लेंने में कठनाई हो रही थी। उनका कोविड जांच किया गया तो पॉजिटिव निकला। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।बताया जाता है कि हाल में ही दो अप्रैल को वे असम चुनाव प्रचार के बाद गरियाबंद लौटी थीं, जिसके बाद से लगातार उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने लगी थी। दो तीन दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था। सर्दी-खांसी के अलावा उन्हें बुखार और श्वांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी, जिसके बाद मंगलवार सुबह तकलीफ बढ़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इधर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राठौर के निधन की खबर लगते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस पार्टी सहित दूसरी पार्टी के नेताओं ने भी उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।