24hnbc पत्रकार के खिलाफ 5000 पन्नों का चार्जशीट
Sunday, 04 Apr 2021 00:00 am
24 HNBC News
24 HNBC. मथुरा
केरल के पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन समेत आठ लोगों के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश पुलिस ने 5,000 पन्नों की चार्जशीट मथुरा कोर्ट में शनिवार को दायर की, अख़बार के अनुसार, यूपी एसटीफ़ ने पॉपुलर फ़्रंट ऑफ़ इंडिया की छात्र इकाई कैंपस फ़्रंट ऑफ़ इंडिया के आठ सदस्यों के ख़िलाफ़ यह चार्जशीट दायर की है।
पुलिस का आरोप है कि हाथरस में कथित गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद अभियुक्तों को जाति आधारित दंगे भड़काने के लिए विदेश से पैसा मिला था।
वहीं, पत्रकार सिद्दीक़ कप्पन का पक्ष है कि वो 19 वर्षीय लड़की के बलात्कार और उसकी मौत की रिपोर्टिंग के लिए दिल्ली से हाथरस जा रहे थे। पुलिस ने सभी के ख़िलाफ़ यूएपीए की धाराएं लगाई हैं ।