24 HNBC News
24HNBC मरीज ही नहीं मृत देह के लिए भी नहीं है स्थान
Friday, 02 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

दुर्ग24HNBC 

जिले में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है। गंभीर मरीजों को अस्पतालों में आक्सीजन बेड नहीं मिल रहे हैं वहीं रोजाना होने वाली मौतों की वजह से मरच्युरी के फ्रिजर में भी शव रखने की जगह नहीं है। जिला अस्पताल की मरच्युरी में नीचे जमीन पर तीन शव को रखा गया है।जिले में कोरोना से रोज मौत हो रही है। दुर्ग के शिवनाथ मुक्तिधाम में सामान्य मौत वाली शवों का अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं होने का मामला प्रकाश में आया था। उसके दूसरे दिन शुक्रवार को जिला अस्पताल के मरच्युरी में शव रखने फ्रीजर कम पड़ने का मामला सामने आया है।स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुपेला अस्पताल मरच्युरी में दो और जिला अस्पताल दुर्ग की मरच्युरी में आठ शव रखने की व्यवस्था है। जिले के किसी भी अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने पर शव रखने के लिए जिला अस्पताल के मरच्युरी में भेज दिया जाता है। यहां बनाए गए फ्रीजर में आठ शव रखने की क्षमता है। शुक्रवार को तीन शव मरच्युरी कैंपस में जमीन पर रखा गया था।