24 HNBC News
24hnbc आगामी आदेश तक मदिरा दुकान बंद कलेक्टर ने दिया आदेश
Thursday, 01 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. दुर्ग

 दुर्ग जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है । इस दौरान जिले में पूरे 9 दिन शराब दुकानें भी बंद रहेंगी। बैंक और पोस्ट आफिस सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही संचालित की जाएगी. पेट्रोल पंप पर आम जनता को तेल नहीं मिलेगा. इसके अलावा क्या कुछ खुलेगा और बंद रहेगा। जिले की सभी सीमाएं सील रहेगी. जिले में प्रवेश केवल ई-पास के जरिए ही मिल पाएगी. घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता सुबह 6 से 7 और शाम में 6 बजे से 7 बजे तक अपना काम कर पाएंगे. न्यूज पेपर हॉकर को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक की इजाजत होगी. जिले में पूरे 9 दिन शराब दुकानें भी बंद रहेंगी।