24 HNBC News
24hnbc दुर्ग जिले में लॉक डाउन की घोषणा
Thursday, 01 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. दुर्ग

दुर्ग जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण जिले में लॉकडाउन का निर्णय लिया  कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में संक्रमण के तेज प्रसार को नियंत्रित करने यह बहुत जरूरी है, कि लॉकडाउन के माध्यम से कोरोना की गतिशीलता को नियंत्रित किया जाए। इसके लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरुरी है। पूर्व में जिले में लॉक डाउन लगाया गया था और जन सहयोग से कोरोना की पहली लहर को रोक पाने में सफलता मिली थी।