24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Thursday, 01 Apr 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24 HNBC. 

आज का पंचांग 2 अप्रैल 2021 
आज गुड फ्राइडे, पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब तक
 
राष्ट्रीय मिति चैत्र 12, शक संवत् 1943 चैत्र कृष्ण पंचमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2077। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 20, शब्बान 19, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 अप्रैल सन् 2020 ई॰ । सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु:।
 
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पंचमी तिथि प्रातः 08 बजकर 16 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, ज्येष्ठ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 44 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ, व्यतीपात योग रात्रि 11 बजकर 39 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ।
तैतिल करण प्रातः 08 बजकर 16 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 44 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।
दिन विशेष : गुड फ्राइडे
सूर्योदय का समय 2 अप्रैल : सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 2 अप्रैल : शाम 06 बजकर 40 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 51 मिनट तक। अमृत काल रात 7 बजकर 31 मिनट से 09 बजे तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 37 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक। रव‍ि योग अगले द‍िन सुबह 03 बजकर 44 म‍िनट से 06 बजकर 09 म‍िनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 म‍िनट से 04 बजकर 30 म‍िनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 म‍िनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। भद्रा अगले द‍िन सुबह 05 बजकर 58 म‍िनट से 06 बजकर 09 म‍िनट तक। गंडमूल पूरे दिन रहेगा।
 
आज के उपाय : आज मिसरी और खीर का भोग लगाकर देवी लक्ष्मी की आराधना करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।