कलेक्टर का निर्देश ना होने दे अवैध प्लाटिंग
Wednesday, 31 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24HNBC अंबिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बुधवार को यहां कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में शहरी क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अवैध प्लाटिंग बिल्कुल न होने दे। अवैध प्लाटिंग करने वाला कोई भी हो उस पर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि उन कालोनाइजरों को ही प्लाटिंग की अनुमति दें जो नियमानुसार कालोनी विकसित करने का कार्य करते हैं।कलेक्टर ने कहा कि अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण करने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करें। नगर निगम अंतर्गत क्षेत्र में ज्यादा ध्यान केंद्रित करें।