24 HNBC News
आम जनता की समस्या पर भूपेश सरकार फेल - राय
Thursday, 01 Apr 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24HNBC रायगढ़।  भाजपा बिलासपुर सम्भाग के प्रभारी कृष्णा कुमार राय ने रायगढ प्रवास के दौरान पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार गांव की मूल विकास को छोड़कर सिर्फ नरवा गरुवा घुरवा में पैसा लगा रही है। इससे ग्रामीण विकास ठप पड़ गया है। किसानों के साथ भी भूपेश सरकार ने छलावा किया है। किसानों को मिलने वाली चौथी किश्त में भी कटौती कर दी गई है। वहीं युवा बेरोजगार भी ठगा महसूस कर रहा है युवा बेरोजगारों को नौकरी नही मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था जो आज तक पूरा नहीं हो पाया है। भूपेश सरकार कर्ज लेकर अपना काम तो कर ले रहे है लेकिन आम जनता की जो मूल समस्या वह धरी की धरी रह गई है। हम उन तमाम मुद्दों को गंभीरता के साथ संगठित होकर लड़ाई शुरू करने वाले है। मतदान केंद्र स्तर पर पहुंच कर एक संगठित सुनियोजित लड़ाई लड़ा जाएगा। मिशन 2023 को लेकर कहा कि बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओ को भूपेश सरकार की ढाई साल के कार्यकाल पूरे होने जा रहे है लेकिन किसानों व युवाओ से किये एक भी वायदे पूरे नहीं हुए हैं इसे लेकर एक लड़ाई लड़ी जाएगी।