24 HNBC News
दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता के बचाओ में उतरे कई नेता
Thursday, 01 Apr 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24HNBC जबलपुर,    नशीला शरबत पिलाकर एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप से घिरे भाजयुमो नेता राजेश उर्फ सोनू श्रीवास्तव के खिलाफ महिला पुलिस थाना में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि राजेश वीर सावरकर वार्ड में भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। पीडि़त महिला के घर उसका आना जाना लगा रहता था। इसी बीच उसने मौके का फायदा उठाकर महिला को शरबत में नशीला पदार्थ पिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान का फोटाे व वीडियो बनाकर वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। महिला जब पति के घर चल गई तो उसने 10 लाख रुपये की मांग की। उसने महिला पर दबाव बनाया कि वह जबलपुर लौट आए। महिला ने जब इनकार किया तो उसने उसके पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिए।उसकी इस तरह की हरकत से परेशान महिला ने शिकायत की, जिसके बाद एफआइआर दर्ज की गई। इधर, पार्टी ने दुष्कर्म के आरोपित नेता को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि आरोपित पार्टी के बड़े नेताओं से जुड़े होने की जानकारी देकर बचने के लिए जोर लगा रहा है। इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी में रुचि न लेने के आरोप पुलिस पर लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पहले एफआईआर दर्ज करने में देर की गई। अब आरोपित को गिरफ्तार करने में हीलाहवाली बरती जा रही है।