24 HNBC News
24hnbc अपनी ही बनाई कोविड-19 गाइडलाइन का पालन नहीं करते राजपत्रित अधिकारी
Tuesday, 30 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

  24 HNBC. बिलासपुर

बिलासपुर । आज 31 मार्च के दिन जिला शिक्षा अधिकारी की विदाई हो गई उन्हें विदा करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में एकत्रित हुए, और उन सब के जेब में कुछ ही दिन पूर्व कलेक्टर के द्वारा जारी की गई गाइडलाइन पीडीएफ के रूप में मौजूद थी। अपने अधिकारी को विदा करते समय उपस्थित गणमान्य कर्मचारी या तो बेहद खुश थे अथवा दुखी और इन्हीं दो कारणों से उनके मुंह पर कोई भी मास्क नहीं था आखिर भावनाओं में ऐसी गलती हो ही जाती है । मार्च के बजट के साथ अधिकारी भी विदा हुआ जाते-जाते हर उस मद का पैसा खर्च किया गया जिसमें कमीशन मिल सकता था जबरदस्त पार्टी हुई हर अधिकारी को एक एक डब्बा नाश्ते का दिया गया साथ में एक गिफ्ट हैंपर भी था चैनल से दरवाजे तक कालीन बिछा था पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी के लिए इसी भवन के एक कार्यालय से फोटोग्राफरों को भी बुलाया गया था अब याद करें कि 30 मार्च को बिलासपुर जिले में कोरोना के 198 से अधिक पॉजिटिव केस पाए गए हैं। और इस पार्टी में जितने लोग उपस्थित थे क्या उन सब के विरुद्ध महामारी एक्ट के तहत एफ आई आर दर्ज नहीं होनी चाहिए जब शहर के विधायक के विरुद्ध इस सेक्शन में एफ आई आर हो सकती है तो जिला शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध क्यों नहीं की जाती।