24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Sunday, 28 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 24 HNBC. 

आज का पंचांग 29 मार्च 2021
आज होली रंगोत्सव, जानें शुभ मुहूर्त
 
राष्ट्रीय मिति चैत्र 08, शक संवत 1943 चैत्र कृष्ण प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत 2077। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 16, शब्बान 15, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 मार्च सन् 2020 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु:।
 
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि रात्रि 08 बजकर 55 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ, हस्त नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 02 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ।
 
धुव्र योग 05 बजकर 53 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ, बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 37 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 42 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – होली पर्व, होला मेला (श्री आनन्दपुर व पांओटा साहिब) धूलिवंदन, धुलण्डी, होलिका विभूति धारण, आम्रकुसुम प्राशन।
 
सूर्योदय का समय 29 मार्च: सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 29 मार्च: शाम 06 बजकर 37 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 25 मिनट से 06 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 09 बजकर 41 मिनट से 11 बजकर 06 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से 01 बजकर 40 मिनट तक इसके बाद 03 बजकर 19 मिनट से 04 बजकर 09 मिनट तक। वर्ज्य काल रात्रि 10 बजकर 09 मिनट से दोपहर 11 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
 
आज के उपाय : भगवान शिव को जल चढ़ाएं और थोड़ा गुलाल लगा दें।