24 HNBC News
24hnbc सुखद और सुरक्षित मनोरंजन में बेमिसाल है कार्निवाल
Saturday, 27 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 HNBC. 

बिलासपुर। कोविड-19 के आने के बाद समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि मल्टी स्क्रीन में मनोरंजन के समय पूरी ईमानदारी से उस गाइडलाइन का पालन हो जो जिला प्रशासन अथवा सरकार ने बनाई है तभी मनोरंजन सुरक्षित हो सकेगा इस बात पर कार्निवाल पूरी तरीके से खरा उतरता है मल्टी स्क्रीन की यह फ्लोर अपने आप में बेहद बड़ी है और इसी कारण 2 गज की दूरी बेहद आसानी से अपनाई जा सकती है साथ में यहां का स्टॉप दर्शकों के साथ मित्रवत व्यवहार रख कर एक एक व्यक्ति का थर्मल स्क्रीनिंग करता है उसकेेे बाद ही प्रवेश दिया जाता है स्टाफ के लिए भी यही नियम लागू होता है तभी तो मनोरंजन सुरक्षित बनता है कार्निवाल का हाल सीटिंग अरेंजमेंट की दृष्टि से बेहद बड़ा है यहां पर एक हजार से अधिक कुल सीटें हैं और इसमें सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 50 फ़ीसदी दर्शकों के साथ शो चलाया जा रहा है इसके बावजूद टिकट दर 100 से 150 के बीच है। वीकेंड की छूट अलग से हासिल है आधुनिक तकनीक के इस इस्तेमाल से ध्वनि और रंगों का समायोजन इस तरह होता है कि मनोरंजन की अनुभूति अन्य मल्टी स्क्रीन से उच्च दर्जे की है। कार्निवाल का शो देखे हुए दर्शकों ने माना है कि यह है मनोरंजन पारिवारिक वातावरण में ना केवल सुरक्षित है साथ ही अपने आप में विशेष है। इन दिनों नियमानुसार 4 शो चलाए जा रहे हैं।