24hnbc कोविड-19 के प्रभावों से मुक्त है 36 मॉल
Saturday, 27 Mar 2021 00:00 am
24 HNBC News
बिलासपुर 24 HNBC.
बिलासपुर। कोविड की परेशानियों के बीच सुरक्षित खरीदारी बड़ी चुनौती हैं और इस चुनौती पर 36 मॉल पूरी तरीके से खरा उतरता है। एक तरफ आने वाले ग्राहकों को सुरक्षित वातावरण में खरीदारी का अवसर और साथ ही मॉल के कर्मचारियों को पूरी तरीके से सुरक्षित रखकर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना केवल व्यवसायीक सफलता नहीं है इसमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी है। कोविड-19 मॉल में खरीदारी और अब अनलॉक के बाद खरीददारी के बीच भारी अंतर है, इन दिनों एक एक कस्टमर का टेंपरेचर लेने के बाद उसकी सैनिटाइजिंग के साथ ही दस्तानों के साथ अंदर प्रवेश दिया जाता है । मॉल के अंदर के पूरे स्टाफ के साथ बिल्डिंग को भी सेनीटाइज करना जरूरी है तभी कस्टमर निसफिक्र होकर खरीदारी कर सकता है।
बिलासपुर शहर इस मायने में अभी भी मध्यम आकार का शहर है की यहां के नागरिकों के पास वीकैन मनाने में पहला विकल्प मॉल जाना है और शायद यही कारण भी है कि बाजार में रोज की गिरती सेहत के बावजूद मॉल अभी भी नागरिकों की पहली पसंद है 36 मॉल में अभी भी शहर का सबसे बड़ा स्पेस उपलब्ध है बड़ी पार्किंग बड़े हाल इसे अन्य शॉपिंग सेंटरों के मुकाबले बेहतर बनाते हैं यही कारण है कि कोविड-19 में जहां अन्य सेंटर को फुटफाल की समस्याएं आई वहीं पर मॉल 36 अपने प्रतिस्पर्धी उसे बेहतर रहा।
मॉल प्रबंधन ने बताया कि वह शहर में अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका पर खरे उतरते हैं।