24 HNBC News
अब घरेलु हिंसा में भी पीछे नहीं जिला
Friday, 26 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

   सुकमा 24HNBC 

 जिले में घरेलू हिंसा व दैहिक शोषण के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले तीन साल में घरेलू हिंसा के 151 मामले आए हैं। सखी सेंटर ने इनमें से 123 मामलों में बातचीत कर सुलह करा दिया है, 28 अब भी लंबित हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्ना समितियों की जिला स्तरीय बैठक में यह बात कलेक्टर विनीत नंदनवार ने कही। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समितियों के बेहतर काम करने पर जोर दिया। शुक्रवार को कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग की विभिन्ना समितियों किशोर न्याय बोर्ड, सखी सेंटर, बाल संरक्षण समितियों की बैठक हुई। बैठक में समितियों ने अपनी जानकारी प्रस्तुत की। सखी सेंटर के द्वारा बताया गया कि पिछले तीन साल में घरेलू हिंसा के करीब 151 मामले आए हैं। प्रेम प्रसंग के 25 मामले आए हैं, जिनमें 24 को बातचीत कर सुलझा दिया गया है। दैहिक शोषण के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है और करीब 13 मामले आए हैं। इनमें से 11 मामले सुलझा दिए गए हैं जबकि दो मामले लंबित हैं। इसी तरह के कई और घरेलू मामले आए हैं जिन्हें सखी सेंटर में सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।