
गौरेला-पेण्डा-मरवाही । जिले में होली पर्व ( जिस दिन रंग खेला जाएगा ) के अवसर पर 29 मार्च 2021 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है । अत: 29 मार्च को होली पर्व के अवसर पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के समस्त विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल. 1 को दिनाक 29 मार्च दिन सोमवार को पुर्णतः बन्द रखे जाने हेतु एतद द्वारा आदेशित किया गया है। संबंधित वृत्त आबकारी उपनिरीक्षक उक्त दिनांक को अपने प्रभार क्षेत्र में उपस्थित रहकर सुनिश्चित करें कि उनके प्रभार क्षेत्र की सभी विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल.1 को दिनाक 29 मार्च 2021 दिन सोमवार को न तो मदिरा का विक्रय होने पाये और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार ही हो। उक्त आदेश का कडाई से पालन किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।