24 HNBC News
नक्सलियों का होगा सफाया - गृहमंत्री
Thursday, 25 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

दंतेवाड़ा 24HNBC 

बस्तर से नक्सलियों के सफाया के लिए विशेष रणनीति तैयार की जा रही है। बस्तर में विकास कार्यों के साथ फोर्स में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। मंगलवार को प्रदेश के गृहमंत्री ने दंतेवाड़ा में बस्तर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें विकास कार्यों को तेज करने के साथ संयुक्त रणनीति बनाकर नक्सलियों पर हमला करने पर बल दिया। इससे पहले लोनिवि एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने छग आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के नए कैंप भोगाम का अवलोकन किया। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) व दंतेश्वरी महिला फाइटर के जवानों से चर्चा की।नक्सलियों की टीसीओसी (टेक्टिकल काउंटर अफेंसिव कैंपेन) के बीच गृहमंत्री का एक दिनी दौरा मंगलवार को दंतेवाड़ा में रहा। हेलीकाप्टर से पहुंचे मंत्री सुबह भोगाम पहुंचे। वहां सीएएफ के नए कैंप का दौरा कर जवानों से मुलाकात की और सुरक्षा के मापदंडों को जाना। जवानों का मनोबल बढ़ाते कहा कि आपका कार्य अच्छा है। डीआरजी की महिलाओं के गश्त पर जाने, गश्त के दौरान होने की वाली समस्या और उसका तत्काल निराकरण, बम डिफ्यूज करने और ग्रामीणों से समन्वय की तारीफ की। सहायक आरक्षकों के वरिष्ठ वेतनमान पर सीएम से चर्चा करने की बात कही है। दौरा व बैठक के दौरान उनके साथ स्पेशल डीजी नक्सल अशोक जुनेजा भी मौजूद थे।