24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Friday, 26 Mar 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 HNBC. 

आज का पंचांग 26 मार्च ।
प्रदोष व्रत, जानें शुभ योग और राहुकाल का समय
राष्ट्रीय मिति चैत्र 5, शक संवत 1943 फाल्गुन शुक्ल द्वादशी, शुक्रवार विक्रम संवत 2077। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 13, शब्बान 12, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 मार्च सन् 2020 ई०। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु:।
राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। द्वादशी तिथि प्रातः 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, मघा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 39 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।
धृतिमान योग प्रातः 07 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ, बालव करण प्रातः 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – प्रदोष व्रत।
सूर्योदय का समय 26 मार्च: सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 26 मार्च: शाम 06 बजकर 35 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। अमृत काल शाम 07 बजकर 22 मिनट से 08 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। रवि योग रात्रि 09 बजकर 40 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक।
 
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 46 मिनट से 09 बजकर 35 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से 01 बजकर 41 मिनट तक।
आज के उपाय : लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। माता से आशीर्वाद लेकर शुभ कार्य आरंभ करें।