20 अप्रैल से पटरी पर चलेगी यात्री ट्रैन
Wednesday, 24 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24HNBC जगदलपुर कोरापुट-भुवनेश्वर के बीच स्पेशल ट्रेन के नाम से चल रही हीराखंड एक्सप्रेस को जगदलपुर से चलाने रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। 20 अप्रैल से यह गाड़ी दैनिक यात्री ट्रेन बनकर जगदलपुर से संचालित होगी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद ईस्ट कोस्ट रेल जोन भुवनेश्वर ने इस ट्रेन के विस्तार की सूचना मंगलवार को जारी कर दी।अप्रैल माह में ईस्ट कोस्ट रेल जोन से 16 ट्रेनों को शुरू करने अथवा विस्तार करने का प्रस्ताव है। इसमें जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस भी शामिल है। हीराखंड एक्सप्रेस अभी कोरापुट से संबलपुर के रास्ते स्पेशल ट्रेन बनकर सप्ताह में तीन दिन चल रही है, इसके जगदलपुर से संचालित होने पर लाकडाउन से पूर्व की स्थिति के अनुसार पुरानी समय सारिणी में एक्सप्रेस गाड़ी केे रूप में रोजाना चलेगी। इससे संभावना जताई जा रही है कि स्पेशल के नाम पर अधिक यात्री किराया देने से भी मुक्ति मिल जाएगी क्योंकि एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेन में यात्री किराए दर में 30 से 40 फीसद तक का अंतर है।लाकडाउन के समय से बंद हैं बस्तर की ट्रेनेंपिछले साल 23 मार्च को कोरोना संकट को रोकने देशव्यापी लाकडाउन के दौरान बस्तर से चलने वाली यात्री ट्रेनें भी बंद कर दी गई थीं। लाकडाउन समाप्त होने के बाद पुरी रथयात्रा के समय जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड को स्पेशल ट्रेन के रूप में कोरापुट से भुवनेश्वर के बीच सप्ताह में तीन दिन चलाने का निर्णय लिया गया था। तब से यह गाड़ी कोरापुट से चल रही है। जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस, जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस, जगदलपुर- किरंदुल नाइट एक्सप्रेस, जगदलपुर-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन अभी भी बंद हैं।