
रायपुर 24HNBC
टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल और भाभी जी घर पर हैं कि किरदार अंगूरी भाभी से मिलवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी मामले में नया राजफाश हुआ है। ठगी के शिकार पीड़ितों ने इस मामले में साईं टूर एंड ट्रेवल्स में मकान मालिक के पार्टनर होने की आशंका जताई है।आरोपित के खिलाफ पूर्व में खमतराई पुलिस थाने में ठगी का केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस ने मामले में बुधवार को मकान मालिक पी.शेखर को हिरासत में लिया है। पिछ्ले दिनों खमतराई पुलिस थाना में छह लाख 50 हजार रुपयों की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।खमतराई पुलिस थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि कुछ दिनों पहले अलग-अलग जगहों पर धार्मिक यात्राएं कराने के नाम लाखों रुपयों की ठगी करने की शिकायत सामने आने पर पूरे मामले की तफ्तीश दौरान पीड़ितों की शिकायत सही पाई गई। आरोपित रोहित बाजपेयी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही थी।