24 HNBC News
गैर हिन्दुओ का प्रवेश हुआ वर्जित
Tuesday, 23 Mar 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

देहरादून 24HNBC 

उत्तराखंड के देहरादून के 150 से अधिक मंदिरों में गैर-मुस्लिमों का प्रवेश प्रतिबंधित करने वाला बैनर लगा दिया है.ये बैनर दक्षिणपंथी समूह हिंदू युवा वाहिनी द्वारा लगाए गए जिसके सदस्यों का दावा है कि वे उत्तराखंड के सभी मंदिरों में ऐसे बैनर लगाएंगे.ये बैनर देहरादून के चकराता रोड, सुद्धोवाला और प्रेम नगर इलाकों में लगाए गए हैं.यह कदम गाजियाबाद के डासना स्थित डासना देवी मंदिर में मुस्लिम समुदाय के एक किशोर को पानी पीने के लिए प्रताड़ित किए जाने के बाद सामने आया है.इस मंदिर में बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है कि अंदर मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है. यह बोर्ड मंदिर के मुख्य पुजारी महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के निर्देश पर लगाया गया है.हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महासचिव जीतू रंधावा से जब बैनरों के बारे में पूछा गया तब उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम यति नरसिंहानंद सरस्वती का समर्थन करने के लिए उठाया गया है.हालांकि, किशोर पर हमले का मामला सामने आने के बाद धौलाना से बसपा विधायक असलम चौधरी ने दावा किया कि मंदिर उनके पुरखों की विरासत है. उन्होंने कहा कि वे मंदिर में गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित करने वाला पोस्टर हटा देंगे.रंधावा ने कहा कि असलम की धमकी की प्रतिक्रिया में अब हम उत्तराखंड के हर मंदिर के बाहर ऐसे पोस्टर लगाएंगे.