24 HNBC News
ईट भट्टे पर जंगल की लकड़ी का उपयोग
Sunday, 21 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

कुसमी24HNBC

चांदो वन परिक्षेत्र अंतर्गत अवैध ईंट-भट्टों में जंगलों की इमारती लकड़ी का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है। लगातार मिल रही शिकायत पर नायब तहसीलदार चांदो परमानंद कौशिक ने इदरीकला के रोजगार सहायक के भठ्ठे में दबिशदेकर तीन लाख ईंट के साथ लकड़ी जब्त की कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान हल्का पटवारी सुनील सूर्यवंशी तथा नवपदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी अमूलरतन राय उपस्थित रहे।चांदो परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत इदरीकला के सहायक सचिव द्वारा अवैध रूप से ईंट भट्ठा चलाया जा रहा है। इसमें जंगल से काटी गई इमारती लकड़ियों का उपयोग किया जा रहा है। रोजगार सहायक द्वारा झारखंड के मजदूर लाकर ईंट बनवाया जाता रहा है। क्षेत्र से लगातार ट्रकों से ईंट की सप्लाई की जा रही है। अवैध ईंट भट्ठे का कारोबार वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी के नाक के नीचे तीन-चार सालों से संचालित हो रहा है। इदरीकला पंचायत के ग्रामीणों ने इस संबंध में की शिकायत में बताया गया कि उक्त ईंट भठ्ठा पहाड़ी कोरवा की वन भूमि पर संचालित हो रहा है। वहां बकायदा एक्सीवेटर से ईट भट्टे के लिए जंगल से लकड़ी निकलवाने के लिए तथा ट्रक आने जाने के लिए जंगलों के बीच सड़क तक बनवा लिया गया है। चांदो क्षेत्र से ईटों का परिवहन सामरी, कुसमी, बलरामपुर यहां तक की बाहरी राज्य झारखंड में अवैध रूप से किया जा रहा है।इस मामले में जमीन मालिक काइखांड निवासी फागुनी कोरवा पति स्व. त्रिवेणी कोरवा एवं मलकी कोरबा पति स्व. सुखदेव का कहना है रोजगार सहायक बिना पूछे उसकी जमीन ईंट बनवाया जा रहा है। इसके एवज में आज तक कोई रकम नहीं दी गई। वन विभाग वाले आकर ईट भट्ठा देख कर चले जाते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करते। वहां की वन रक्षक सुनीता कुजुर का कहना है चांदो आए कुछ दिन हुए हैं। मैं अपने क्षेत्र का दौरा कर चुकी हूं। मुझे पता चला है कि उक्त भठ्ठे में जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काट कर उसका उपयोग किया जा रहा है।