24 HNBC News
24hnbc अखिल भारतीय वीरांगना महासभा के सदस्यों ने मनाया होली मिलन
Sunday, 21 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 HNBC. 

 
बिलासपुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन का संयुक्त कार्यक्रम अखिल भारतीय वीरांगना महासभा द्वारा रॉयल पार्क में किया गया। सभा के अध्यक्ष प्रीति चौहान ने महिला दिवस पर सभी सदस्यों को बधाई दी साथ ही समाज निर्माण की रचनात्मक भूमिका में महिलाओं के बढ़ते हुए दायित्व पर प्रकाश डाला महासभा की सदस्यों ने इस अवसर पर परिचर्चा में गंभीरता से हिस्सेदारी करते हुए इस बात को रेखांकित किया कि समाज निर्माण के बदलते परिवेश तकनीक का ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम तक में वेजा दखल अंदाजी से युवाओं में संस्कार का तबादला बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। साथ ही अश्लीलता का कानून परंपरा और आधुनिकता के बीच का अंतर बारिक होता जा रहा है ऐसे में महिलाओं की भूमिका बहुत चुनौतीपूर्ण है और इसे तभी निभाया जा सकता है जब हम ना केवल तकनीकी रूप से अपग्रेड हो और संस्कार के साथ तालमेल लेकर चलें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ होली का त्योहार भी मनाया गया कोविड प्रोटोकॉल के साथ मनाए गए कार्यक्रम में इस बात पर एक राय बनी कि महासभा अपने स्तर पर घर घर जाकर कोविड-19 की वैक्सीन के उपयोग पर मोटिवेशन प्रोग्राम करेगी साथ ही त्यौहार गाइडलाइन के भीतर सुरुचिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील अपने सदस्यों से करेगी ताकि गाइडलाइन का विस्तार के साथ पालन किया जाए।