24 HNBC News
24hnbc जाने के पूर्व आयुक्त ने स्मार्ट सिटी खाते में खूब काटे चेक
Saturday, 20 Mar 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 HNBC. 

बिलासपुर । मार्च के महीने में सरकारी चेक कटने की परंपरा है किंतु यह परंपरा उस समय शिखर पर होती है जब किसी सरकारी अधिकारी का तबादला आदेश आ जाता है। हाल ही में दो बड़े विभाग के चेक काटने वाले अधिकारी का तबादला हुआ दोनों ने जाने के पूर्व जमकर चेक काटे नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त का तबादला हुआ था बताया जाता है कि जाने के पूर्व उन्होंने खूब चेक काटे किंतु यह पूरी धनराशि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से थी इसका सीधा अर्थ है की आयुक्त को केवल एक अधिकारी के साथ कमीशन शेयर करना पड़ा, इसी तरह जिला पंचायत से मुखिया का तबादला हुआ था वहां भी बताया जाता है कि जाने के पूर्व सीईओ ने एक हाथ से हस्ताक्षर किए और माल दोनों हाथों से समेटा यहां तक की उनके कार्यकाल में जो भी जांच लंबित थी उन सब को भी क्लियर कर दिया। जिनके विरुद्ध जांच थी उनसे ना केवल नगद लेने की चर्चा है साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का भी प्रदान होना बताया जाता है।