24 HNBC News
24hnbc 20 मार्च को गौरव सम्मान समारोह में आगमन...सीएम का
Friday, 19 Mar 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

बिलासपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 30 मार्च को बिलासपुर आगमन होगा प्रोटो काल अनुसार कार्यक्रम निम्नानुसार है । मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 मार्च शनिवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे 20 मार्च को-ग्राम गिरौदपुरी में गुरू दर्शन मेला में शामिल होने के पश्चात 2.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा गिरौदपुरी से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3.05 बजे जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी हेलीपेड में आगमन कर कार द्वारा होटल मेरियट बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3.10 बजे होटल मेरियट बिलासपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन होगा। दोपहर 3.15 बजे से 4.30 बजे तक न्यायधानी गौरव सम्मान कार्यक्रम में शामिल होगें। शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात् शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए कार से प्रस्थान करेंगे।