24 HNBC News
पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में गांजे को किया गया नष्ट सिलपहरी स्थित एक फैक्ट्री में लगभग 9 क्विंटल गांजे को किया गया नष्ट
Thursday, 18 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

​​​​​बिलासपुर 24 hnbc. 

 

बिलासपुर रेंज के सभी जिलों के थानों में गांजे के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद जप्त किए गए गांधी को आज पुलिस ने सिलपहरी की एक फैक्ट्री में नष्ट कर दिया.. पुलिस महानरीक्षक रतनलाल डांगी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की मौजूदगी में 9 क्विंटल 14 किलो 555 ग्राम गांजे को आग के हवाले किया गया.. दरअसल रेंज के विभिन्न थानों में जब्ती किये गये गांजे को इकट्ठा जलाकर नष्ट करने का कार्य पुलिस के द्वारा समय-समय पर किया जाता रहा है.. इसी तारतम्य में शुक्रवार की सुबह ग्राम सिलपहरी की एक फैक्ट्री में 9 क्विंटल 14 किलो 555 ग्राम गांजा जलाकर नष्ट किया है.. नस्टिकरण के समय आईजी रतनलाल डांगी, व एसपी प्रशांत अग्रवाल समेत जिला पुलिस बल के अनेक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे..