24 HNBC News
राजस्व निरीक्षक संघ का आरोप पुलिस करती है भया दोहन
Thursday, 18 Mar 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

कोरबा 24HNBC 

पुलिस की संदिग्ध कार्य शैली की वजह से नाराज राजस्व निरीक्षक और पटवारियों ने मोर्चा खोलते हुए आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लिया है। शहरी क्षेत्र के भू-अभिलेख में कूट रचना का आरोप लगाकर एक राजस्व निरीक्षक को थाने में देर रात तक बैठाकर उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस के भयादोहन से अन्य कर्मचारी भी तनाव में आ गए हैं। इससे सरकारी कार्य को निष्पक्षता से पूरा करने में वे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राजस्व निरीक्षक व पटवारी संगठन का कहना है कि यही स्थिति रही तो हम काम करना बंद कर देंगे।बुधवार को तानसेन चौक में छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन किया। इसमें राजस्व कर्मचारियों में राजस्व निरीक्षक के अलावा पटवारी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के जिला अध्यक्ष खेलन प्रसाद सूर्यवंशी ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन के दौरान बताया कि राजस्व निरीक्षक चक्रधर सिंह जो तात्कालिक समय में शहरी पटवारी थे, उन्हे टीपी नगर की जमीन के दस्तावेज में कूट रचना करने की बात कह कर बेवजह परेशान किया जा रहा है। जिस जमीन में कूट रचना की बात कही जा रही उसके संबंध में अनुविभागीय जांच हो चुकी है। जिसमें दस्तावेज में किसी तरह की कूट रचना नहीं होना पाया गया है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन अपना पक्ष मजबूत करने के लिए कर्मचारियों को झूठा बयान देने के लिए मजबूर कर रही। प्रदर्शन के पश्चात संगठन के पदाथिकारी व सदस्यों ने कलेक्टर को अपनी मांग संबंधित ज्ञापन सौंपा। राजस्व अधिकारियों के प्रदर्शन का शिक्षक संगठन ने भी समर्थन किया। इस संबंध में कलेक्टर किरण कौशल से चर्चा किए जाने पर उन्होने कहाकि मामले जानकारी लेकर ही कुछ कहा जा सकता है। उधर पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि भूमि चौहद्दी में पाम माल की हद से बाहर रोड से दूर हो चुकी थी। दस्तावेजों में राजस्व विभाग की तरफ से छेड़छाड़ करने के तथ्य सामने आए। चिन्हांकित बिंदुओं पर राजस्व विभाग से जानकारी मांगी गई। करीब तीन माह बात जानकारी दी गई। वह भी चिन्हांकित बिंदुओं से पृथक रही। दस्तावेज के आधार पर साक्ष्‌य संकलन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कई अन्य भूमि रिकार्ड में छेड़छाड़ के मामले थाने व चौकियों में लंबित है।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: