24 HNBC News
एक और भाजपा सांसद ने की आत्महत्या
Wednesday, 17 Mar 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

नई दिल्ली  24HNBC 

 हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा के सांसद राम स्वरूप शर्मा का शव बुधवार को उनके नई दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर छत के पंखे से लटका मिला.दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि शर्मा का शव उनके घर पर छत के पंखे से लटका मिला. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 62 वर्षीय शर्मा को कई बीमारियां थीं.पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. मौके से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है.उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा.पुलिस ने बताया कि जब शर्मा ने दरवाजा नहीं खोला तब सुबह करीब 7:45 बजे उनके सहायकों ने पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में कॉल किया.इसके बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और बलपूर्वक दरवाजा खोला गया तो शर्मा का शव छत के पंखे से लटका मिला.शर्मा का जन्म 10 जून 1958 में मंडी जिले के जल्पेहर गांव में हुआ था. शर्मा 2014 और 2019 में मंडी संसदीय क्षेत्र से क्रमशः 16वीं और 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे. मौजूदा लोकसभा में वह विदेश मामलों संबंधी स्थायी समिति के सदस्य थे.बता दें कि इससे पहले बीते फरवरी में केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली से 58 वर्षीय सांसद मोहन डेलकरमुंबई के मरीन ड्राइव स्थित होटल सी-ग्रीन के एक रूम में मृत पाए गए थे.पुलिस ने कहा कि गुजराती में लिखे चार पन्नों से अधिक का सुसाइड नोट उनके कमरे से बरामद हुआ. नोट में डेलकर ने एक वरिष्ठ राजनेता सहित कई लोगों को अपने आत्महत्या के लिए दोषी ठहराया था.

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: