24 HNBC News
कोल कंपनी के गेट पर इंटक का प्रदर्शन
Sunday, 14 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

रायगढ़24HNBC

. इंटक जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने एसईसीएल मुख्यालय में किया जमकर विरोध प्रदर्शन। कोल इंडिया की संस्था एसईसीएल की रायगढ़ जिले में कई खदानें संचालित है। जिसमें अरबो रूपए का कोयला प्रतिमाह खनन किया जाता है। कोल माइंस शुरू करने से पहले जन सुनवाई में कई बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं और कई नियमों के साथ कोल खदान शुरू की जाती है। परंतु सारे वादे और नियमों को एक किनारे कर दिया जाता है और शुरू होता है।एसईसीएल के वादाखिलाफी, खराब सड़कों, आए दिन दुर्घटनाओं और खदानों से पूरे जिले में फैले कोयले के काले प्रदूषण के खिलाफ आज शाहनवाज खान के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने एसईसीएल जिला मुख्यालय में एसईसीएल प्रबंधन एवं उनके खराब अडियल रवैये के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया और एसईसीएल के अधिकारियों को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में जिले में विभिन्न खदानों में कोयला उत्खनन कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे आए दिन सड़कों में दुर्घटनाएं घटित हो रही है, परंतु सड़कों की स्थिति जस की तस है। सड़क निर्माण कार्य नही कराया जा रहा है। कोयला उत्खनन क्षेत्र में वहां कार्यरत ठेका मजदूरों को किसी भी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं एसईसीएल के माध्यम से नही उपलब्ध नही कराया जा रहा है। वहां कार्यरत श्रमिकों हेतु न ही सुरक्षा सामग्री प्रदान की जाती है और न ही उन्हें उत्खनन के दौरान मास्क प्रदान की जाती है, एसईसीएल खुली खदानों में कोयला उत्खनन के दौरान उत्खनित अपशिष्ट पदार्थो का भी उपाए नही किया जाता है।साथ ही कोयला उत्खनन के दौरान वहां से निकलने वाले कोल डस्ट पूरे क्षेत्र में उड़ने से ग्रामीणों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, एसईसीएल के द्वारा कोयला उत्खनन परिक्षेत्र के पर्यावरण को भी बुरी तरह से प्रदूषित कर दिया है। अपने ओह्वर बर्डन क्षेत्र में न तो वृक्षारोपण का कार्य करती है और न ही ओवर बर्डन क्षेत्र के लिए कोई समुचित व्यवस्था, जिसके कारण हवाओं में फैल रहा है। एसईसीएल जिला मुख्यालय में एसईसीएल के पास पर्याप्त स्थान होनें के बावजूद वहां के कर्मचारियों के लिए कोई आवासीय परिसर का निर्माण नही किया गया है जिसके कारण वहां के कर्मचारी किरायेदारी के रूप में यहां-वहां निवासरत करने को मजबूर है। उपरोक्त समस्त परिस्थितियों को दृष्टिगत करते हुए जिला इंटक रायगढ़ एसईसीएल छाल खुली खदान के विस्तार हेतु आयोजित जनसुनवाई का पुरजोर विरोध दर्ज कराया