24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Saturday, 13 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

आज का पंचांग 14 मार्च 

आज प्रतिपदा तिथि, जानें आज के शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 23, शक संवत् 1942 फाल्गुन शुक्ल, प्रतिपदा, रविवार, विक्रम संवत् 2077 । सौर चैत्र मास प्रविष्टे 01, रज्जब 29, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 मार्च सन् 2021 ई॰।
 
सूर्यउत्तरायण, दक्षिणगोल, बसंत ऋतः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। प्रतिपदा तिथि सायं 05 बजकर 07 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।
 
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 20 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ, शुभ योग प्रातः 07 बजकर 39 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ।
 
बव करण सायं 05 बजकर 07 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।
 
आज के व्रत त्योहार– चैत्र संक्रान्ति
 
सूर्योदय का समय 14 मार्च : सुबह 06 बजकर 17 मिनट।
 
सूर्यास्त का समय 14 मार्च : शाम 06 बजकर 14 मिनट।
 
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 म‍िनट से 12 बजकर 54 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 म‍िनट तक। अमृत काल रात 09 बजकर 08 मिनट से 10 बजकर 52 म‍िनट तक। ब्रह्म मुहूर्त 15 मार्च की सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक। सर्वार्थ स‍िद्धि योग सुबह 06 बजकर 32 म‍िनट से 02 बजकर 20 म‍िनट तक।
 
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 म‍िनट से 06 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 म‍िनट से शाम 04 बजकर 30 म‍िनट तक गुल‍िक काल रहेगा। यमगंड दोपहर 12 बजे 01 बजकर 30 म‍िनट तक। पंचक दिन भर रहेगा।
 
आज के उपाय : लाल चंदन मिलाकर सूर्य देव को जल दें, तुलसी का पत्ता ना तोड़ें एवं पिता से आशीर्वाद लें।