24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ में फिलहाल लॉकडाउन नहीं सीएम
Friday, 12 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर कई राज्यों में लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन का खतरा मंडराने लगा है, इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। श्री बघेल ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। सीएम बघेल ने यह भी कहा कि लॉकडाउन से गरीबों और मध्यम वर्गों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। अगर  भविष्य में छत्तीसगढ़ में कोरोना के केस बढ़ते भी हैं तो लोगों से अपील है कि लापरवाही छोड़ और ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। सीएम बघेल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग घरों से निकलने से पहले मास्क और सैनिटाइजर के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें  और जरूरत पड़ने पर ही घर से निकले व्यर्थ घर के बाहर भीड़ बनाकर रहना फिलहाल महामारी को देखकर उचित नहीं है।