24 HNBC News
24hnbc सुभाष सिंह परते को मिली युवा वर्ग की कमान
Friday, 12 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

बिलासपुर। सर्वआदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के संरक्षक नंद कुमार साय, अरविंद नेताम ,श्रीमती जय लक्ष्मी ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई की अनुशंसा से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार हुआ सर्वआदिवासी समाज के जिला अध्यक्षों ने युवा विभाग की कमान सुभाष सिंह परते को सौंपी है वही महिला प्रभार का दायित्व श्रीमती सरिता साय को दिया गया है। प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण संगठन में इन दिनों तेजी से पद भरे जा रहे हैं मरवाही से प्रदेश संयुक्त सचिव सचिंद्र करसायल की नियुक्ति हुई है महिला प्रभार में संयुक्त सचिव पद पर बूंद कुवर श्याम जी की नियुक्ति हुई है। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवीन नियुक्तियों से संगठन में गतिशीलता आएगी और युवा तेजी से काम करेंगे।