24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Friday, 12 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

आज का पंचांग 13 मार्च

आज पूरे दिन पंचक, देखें अन्‍य शुभ-अशुभ मूहूर्त

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 22, शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण, अमावस्या, शनिवार, विक्रम संवत् 2077। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 30, रज्जब 28, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 मार्च सन् 2021 ई॰।

सूर्यउत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु:। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि अपराह्न 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ, साध्य योग प्रातः 07 बजकर 54 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ।

नाग करण अपराह्न 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 05 बजकर 57 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

दिन विशेष : शनि अमावस्या, पितृ पूजन

सूर्योदय का समय 13 मार्च : सुबह 06 बजकर 33 मिनट।

सूर्यास्त का समय 13 मार्च : शाम 06 बजकर 28 मिनट।

आज का शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 7 म‍िनट से 12 बजकर 55 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम को 6 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 म‍िनट तक। अमृत काल दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट से शाम के 5 बजकर 34 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त 14 मार्च की सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुल‍िक काल रहेगा। यमगंड दोपहर 3 बजकर 30 म‍िनट से 4 बजकर 30 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।

आज के उपाय : शनि चालीसा का पाठ करें, काला तिल और उड़द दाल का दान कीजिए।