24 HNBC News
राहुल से डरती है भाजपा
Monday, 08 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

24HNBC हैरानी की बात है कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी को प्रचार करने से रोकना चाहती है? तमिलनाडु की भाजपा ईकाई ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से इस बारे में शिकायत की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मिल कर अनुरोध किया कि राहुल गांधी को राज्य में चुनाव प्रचार करने से रोका जाए। सोचें, कांग्रेस पार्टी राज्य की महज 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। असली मुकाबला डीएमके और अन्ना डीएमके के बीच होना है। दोनों अपने अपने गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं और गठबंधन में शामिल बाकी पार्टियों की कोई खास बिसात नहीं है।दूसरी खास बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता हमेशा कहते रहे हैं कि राहुल गांधी उनके लिए असेट की तरह हैं। राहुल जहां प्रचार करने जाते हैं वहां कांग्रेस का नुकसान हो जाता है और भाजपा को फायदा हो जाता है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू साबित करने के लिए भाजपा ने बरसों से यह नैरेटिव बनवा रखा है कि भाजपा चाहती है कि राहुल पूरे देश में कांग्रेस के लिए प्रचार करें। सवाल है कि अब ऐसा क्या हो गया कि अचानक भाजपा को राहुल गांधी के प्रचार से डर लगने लगा? भाजपा क्यों नहीं चाहती है कि राहुल पूरे तमिलनाडु में जम कर प्रचार करें ताकि भाजपा को फायदा मिले?असल में यह राहुल गांधी की राजनीति के तीसरे चरण में पहुंचने का संकेत है। पहला चरण वह था, जब भाजपा ने राहुल गांधी की अनदेखी की। दूसरे चरण में भाजपा ने पारंपरिक और सोशल मीडिया में राहुल का मजाक उड़ाया और अब तीसरे चरण में उनसे डरने लगी है।