24 HNBC News
ओपिनियन पोल से दीदी के चहरे पर आई मुस्कान
Monday, 08 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

Kolkata:24HNBC 

 भाजपा(BJP)  और टीएमसी(TMC) के बीच के चुनावों को लेकर बयानबाजी तेज हो गयी है. लेकिन इस बीच ममता बनर्जी के लिए राहत देने वाली खबर आयी है. बंगाल चुनाव के नतीजों का बंगाल के साथ ही पूरे देश के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में  टाइम्स नाउ और सी वोटर ओपिनियन पोल (Times Now-C-Voter Opinion Poll) के साथ ही एबीपी सीएनएक्स के ओपिनियल पोल (ABP CNX Opinion Poll 2021 ) ने ममता बनर्जी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. इन ओपिनियल पोलों का मानें तो ममता दीदी बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा  चुनाव में एक बार फिर से वापसी करने वाली हैं. हालांकि ये ओपिनियन पोल भाजपा को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है.टीएमसी को 154 से 164 सीटेंसर्वे में बाद जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार  ममता बनर्जी को एक बार फिर से पूर्ण बहुमत प्राप्त होता हुआ दिख रहा है. दीदी को बंगाल की जनता एक बार पिर से कमान देने वाली है. सबसे बड़ी बात है कि  दोनों ओपिनियन पोल पश्चिम बंगाल में ममता की पार्टी को 294 में से 154 से 164 सीटें मिलने का अनुमान लगा रहे हैं. इसके साथ ही कुछ सालों में बंगाल में अच्छा प्रदर्षण कर रही भाजपा के लोकसभा चुनाव के मुकाबले वोट प्रतिशत में झटका लगता दिख रहा है