24 HNBC News
महिला मुखिया का नाम होगा घर के बाहर
Monday, 08 Mar 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

 

24HNBC  पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा लगातार नया आयाम लिख रहा है। ग्राम को देश व प्रदेश में ख्याति दिलाने विभिन्ना कार्य किए जा रहे हैं। कुछ अलग कर गुजरने की चाह लिए ग्राम पंचायत ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को मजबूती देने व उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अनुकरणीय प्रयास किया हैअब ग्राम पंचायत पतोरा के सभी घरों के सामने महिला मुखिया का नाम व वार्ड क्रमांक लिखा मिलेगा।पतोरा के बारे में यह भी बता दें कि स्वच्छता में पंचायत को केंद्र व राज्य से कई पुरस्कार मिले हैं। आदर्श गोठान बने हैं। देश का पहला सेग्रिगेशन यार्ड ग्राम पतोरा में ही बन रहा है।गंदा पानी को तीन लेयर में फिल्टर किया जा रहा है। इनके अलावा महिलाओं,युवतियों का ग्रुप भी लगातार सफाई अभियान चलाते हैं। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का यह दिन पाटन विकासखंड के ग्राम पतोरा में रहने वाली महिलाओं के लिए काफी खुशी का दिन है।