
बिलासपुर 24 hnbc.
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही । गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 06 मार्च 2021 से 15 मार्च 2021 तक लर्निंग लाईसेंस बनवाने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है । शिविर का समय सुबह 10 बजे से सायं 05:00 बजे तक स्थान मल्टीपरपज स्कूल पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही ( छ०ग०) में आयोजित किया जा रहा है। इस कैम्प / शिविर में नवीन आवेदन भी लिए जायेगें।
सड़क सुरक्षा माह में जिन आवेदकों के द्वारा लर्निंग लायसेंस हेतु फार्म भरा गया था उनका स्लाट निर्धारण के आधार पर लर्निंग लायसेंस जारी किया जायेगा । इस कैम्प/शिविर में जिन आवेदकों ने पूर्व में आवेदन किया है एवं उनके आवेदन के विरूद्व उन्हे 06 मार्च 2021 से 15 मार्च 2021 के बीच स्लाट अलाट हुआ है, वे कैम्प / शिविर में आकर अपना लायसेंस बनवा सकते है । आज शिविर के प्रथम दिवस में नवीन ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने के लिए 46 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि पूर्व में आयोजित शिविर में प्राप्त आवेदनों में से 36 लोगो को नवीन ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए हैं। अन्य किसी भी तरह की अतिरिक्त जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय गौरेला -पेण्ड्रा- मरवाही में संपर्क किया जा सकता है