24 HNBC News
बाँध में सिल्ट होगी पीने के पानी की समस्या
Friday, 05 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

शहडोल। 24HNBC 

सरफा का जल स्तर गर्मी के शुरुआती दिनों में ही लगातार गिरने लगा है, हालात ऐसे ही रहे तो नगर की लगभग एक लाख से अधिक आबादी में से आधी आबादी को ही पानी मिल पाएगा। इस मामले को लेकर नगरपालिका का अमला  गंभीर नहीं है। गर्मी के दिनों में हालात और खराब होंगे जब लोगों को पानी के लिए यहां वहां भटकना होगा।नपा द्वारा लगभग 10 साल पहले तत्कालीन कलेक्टर नीरज दुबे की पहल पर बांध और सतह पर जमीं सिल्ट की सफाई कराई गई थी, वह भी नपा ने आधी अधूरी सफाई कराने के बाद आगे का कार्य बंद कर दिया, जिससे साल दर साल सिल्ट का जमाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसके बाद नपा ने बांध में जमी सिल्ट की सफाई कराने की जहमत नहीं उठाई, जिससे हर साल गर्मी के दिनों में नगर के लोगों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अधिक समस्या आने पर नपा द्वारा सिंचाई विभाग का सहारा लेकर सरफा से लगभग 30 किलोमीटर दूर मिठौरी बांध से पानी सरफा नदी में ले आकर नगर में पानी की सप्लाई करनी पड़ती है।