
कटनी।24HNBC
पश्चिम मध्य रेलवे का कटनी में निर्मित मुडवारा स्टेशन का प्लेटफार्म आम रास्ता बनकर रह गया। भट्टा मोहल्ला, मंगलनगर, लखेरा छपरवाह सहित अन्य जगहों के लोग स्टेशन के भीतर आना जाना करते हैं। प्रबंधन की कमजोरी की वजह से रात दिन लोग प्लेटफार्म को आम रास्ते की तरह उपयोग कर रहे हैं। मिशन चौक से घूमकर जाने की बजाय लोग प्लेटफार्म वाला शार्टकट रास्ता चुन लेते हैं।हालांकि समय-समय पर स्टेशन प्रबंधक और जीआरपी द्वारा स्टेशन के प्रवेश द्वार और प्लेटफार्म में प्रवेश के अन्य रास्तों पर खडे होकर चेकिंग भी की जा रही हैं लेकिन लोग मानने तैयार नहीं है। जबकि रेलवे प्लेटफार्म पर बिना कारण घूमना ही गैरकानूनी है। बिना प्लेटफार्म टिकट लिए कोई भी नागरिक प्लेटफार्म में प्रवेश नहीं कर सकता। बावजूद इसके लोग धडल्ले से प्लेटफार्म से निकलते हैं।