24 HNBC News
पानी में घुला केमिकल जनता परेशान
Wednesday, 03 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

भिलाई।24HNBC 

चरोदा निगम का अकलोरडीह गांव दोहरी आफत में पड़ गया है। पहले नहर का पानी केमिकल युक्त हुआ, अब पूरे गांव के भू-जल श्रोत में केमिकल मिल गया है। शिकायत पर भिलाई-चरोदा निगम के जलकार्य विभाग की टीम ने पानी की जांच की। जिसमें यह स्पष्ट हो पाया है।बता दें कि इससे पहले हथखोज-अकलोरडीह होकर खारुन नदी तक जाने वाले नहर का मामला उठा था। नहर का पानी पूरी तरह से केमिकलयुक्त हो चुका है। जिसकी वजह से आसपास के खेत व भू-जल खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम ने जांच भी की थी। टीम द्वारा जांच के लिए नहर का पानी भी ले जाया गया था। अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है।