24 HNBC News
कंडम वाहन होंगे सड़क के बाहर
Wednesday, 03 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

कोरबा ।24HNBC 

मोटर-वाहनों की नई स्क्रैप पालिसी में 15 साल पुराने व्यावसायिक और 20 साल पुराने निजी वाहनों को चलन से बाहर किया जाना है। जिला परिवहन विभाग अब ऐसे कंडम हो चुके वाहनों का डाटा जुटाने में जुट गया है। अनुमानित तौर पर करीब 10 हजार वाहन ऐसे हैं, जो डेढ़-दो दशक पुराने हैं। ऐसे वाहनों के बार-बार खराब होने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इनमें धुआं भी ज्यादा उत्सर्जित होता है। शहर के ट्रांसपोर्टनगर में ऐसे वाहन सड़क के इर्द-गिर्द अक्सर खड़े देखे जा सकते हैं। स्क्रैप पालिसी लागू होने पर निर्धारित अवधि पार करने वाले व्यवसायिक और 20 साल वाले निजी वाहनों को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।औद्योगिक जिला होने से कोरबा की सड़कों पर भारी वाहनों व छोटे चारपहिया का काफी दबाव है। इसके अलावा छोटे वाहन भी बहुतायत में है। ट्रक व बस समेत जिले में ऐसे बडी संख्या में वाहन हैं, जो कंडम हो चुके हैं और सड़क से गायब हैं, लेकिन परिवहन विभाग के रिकार्ड के मुताबिक अब भी उनका परिचालन हो रहा है। विभाग से बार-बार नोटिस देने के बाद भी वाहन मालिकों ने उनकी फिटनेस जांच नहीं कराई है। जिला परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर रही है, जो बिना कर अदा किए ही धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। बार-बार वक्त दिए जाने के बाद भी वाहनों का नियमित फिटनेस नहीं कराए जाने से यह माना जा रहा है कि वाहन तकनीकी रूप से मार्ग पर चलने योग्य नहीं हैं। विभाग अब सूचना पटल पर प्रदर्शित वाहनों का मोटरयान अधिनियम के तहत पंजीयन निरस्त कर सड़क से बाहर करने तैयारी कर रही है।