24 HNBC News
ओरिका न्यूज़ का फर्जी बाड़ा
Tuesday, 02 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

24HNBC ओरिका limited नामक कंपनी पर कई किस्म के आरोप लगे हैं. इस कंपनी का गुजरात में ओरीका न्यूज़ गुजरात नाम से केबल न्यूज़ चैनल चलता है. Edible cutlery के नाम पर अपने धंधे की शुरुआत करने वाली इस कंपनी के एमडी मंथन राजगुरु पर आरोप है कि इन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स से पैसे लिए और पिछले एक साल से किसी का भी पैसा चुकता नहीं किया और ना ही एग्रीमेंट के मुताबिक किसी तरह का प्रोडक्ट सप्लाई किया. Edible की कम्पनी बंद भी कर दी. डिस्ट्रीब्यूटर एक साल से ज्यादा समय से पैसे मांग रहे हैं.बताते हैं कि मंथन राजगुरु ने इन्हीं पैसों से गुजरात में केबल चैनल की शुरुआत की. दिसंबर २०२० में चैनल शुरू किया गया. Oriqa लिमिटेड द्वारा अब नेशनल न्यूज़ चैनल लांच किए जाने की बात कही जा रही है. इस चैनल के नाम पर देश के नामी गिरामी पत्रकारों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है. कई बड़े पत्रकारों के इंटरव्यू हो चुके हैं. जिस चैनल की बात नेशनल के लिए की जा रही है उसका नाम है ओरीका न्यूज़ हिन्द.कंपनी ने अपने ब्रोशर में इस चैनल का एड्रेस दिया है वह भी गलत है.लोगों से और मार्केट से बड़ी संख्या में पैसे उठा कर ऑरिका न्यूज गुजरात न्यूज़ की शुरुआत की गई. अपनी कंपनी को 100 करोड़ का बताने वाले मंथन राजगुरु ने कुछ महीनों में एडिबल कटलरी की कंपनी को बंद कर दिया. कटलरी में बड़ी संख्या में लोगों को ज्वाइन कराया गया पर किसी का भी पगार नहीं दिया गया. इसको लेकर लेबर कोर्ट में भी शिकायत की गई है. पांच सौ पचासी नंबर का केस लेबर कोर्ट में अभी पेंडिंग है जिसकी सुनवाई कुछ दिनों में होगी.गुजरात में orika entertainment चैनल लाने के नाम पर पैसे लिए गए लेकिन ओरिका एंटरटेनमेंट नाम का चैनल अभी तक अस्तित्व में नहीं है, इसे सिर्फ फेसबुक पर ही देखा जा सकता है.पता चला है कि दिल्ली यूपी बिहार झारखंड ओडिशा मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को फर्जी आईकार्ड और विजिटिंग कार्ड ओरिका न्यूज़ द्वारा दिए गए हैं. जिस चैनल का लाइसेंस अभी तक नहीं आया, जिस चैनल के पास किसी भी तरह का कोई दस्तावेज नहीं है नेशनल चैनल के लिए, वह चैनल सभी पत्रकारों को अपने जाल में फंसाने के लिए फर्जी आईकार्ड और विजिटिंग कार्ड बांटने में लगा है. पत्रकारों से ही प्रोडक्ट बिकवाने और पत्रकारों से ही मार्केट से पैसा निकलवाने की तैयारी है. उसी पैसे से चैनल खोलने का प्लान है.