
24HNBC फिंगेश्वर। राजिम माघी पुन्नाी मेला तीन दिनों से प्रारंभ हो चुका है, किंतु स्थानीय कलाकारों को मंचीय अवसर नहीं मिलने पर उनमें खासी नाराजगी और आक्रोश दिखाई दे रहा है। जिसके चलते सोमवार को लगभग 30 कलाकारों के दल प्रमुख ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पहुंचकर कलेक्टर गरियाबंद, प्रभारी मंत्री, विधायक के नाम तहसीलदार ओपी वर्मा को ज्ञापन सौंपा।स्थानीय कलाकारों ने बताया कि यहां के स्थानीय कलाकार वर्षों से कम मानदेय पर प्रस्तुति देते आ रहे थे, किंतु यहां के लोक कलाकारों को नजरअंदाज कर ज्यादा मानदेय लेने वाले कलाकारों को चयनित करने वाले जिम्मेदार प्रभारियों द्वारा बुलाया जाना स्थानीय कलाकारों के अधिकार को हनन को दर्शाता है। संगठन के प्रमुख राजकुमार यादव, गोकरण मानिकपुरी, यशोमती सेन, गंगा बाई मानिकपुरी, भुवन सेन ने बताया कि उक्त मांग पर विचार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दिए हैं। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत सभापति राजिम पुष्पा गोस्वामी, पूर्व जनपद अध्यक्ष और सिरजन कला परंपरा के प्रधान संरक्षक राघोबा महाड़िक के निर्देशन में सभी कलाकारों ने उपस्थिति प्रदान की।