24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने जताया सीएम का आभार
Monday, 01 Mar 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

 

बिलासपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में 2021 का बजट प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने पत्रकारों को दी जाने वाली सहायता राशि 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया है । पहले यह राशि 50 हजार थी जिसे बढ़ाकर 2 लाख किया गया था लेकिन अब मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के प्रति सह्रदयता दिखाते हुए उस राशि को 5 लाख कर दिया है ।

 मुख्यमंत्री कि घोषणा से प्रदेश के पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है वही प्रदेश के सबसे बड़े संगठन छ.ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश संरक्षक सर्वश्री एनआरके पिल्लई,अनिल साखरे, आरबी वर्मा, अश्वनी पटनायक, रहमान अली,एस के मिश्रा, उदय मिश्रा,प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम,प्रदेश महासचिव सेवकदास दीवान,अनिल गर्ग, राधेश्याम महंत,प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, घनश्याम शर्मा,अर्जुन झा,लक्ष्मी नारायण सोनी,के सुरेंद्र नायर,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी,विपुल कनैया, शशांक दुबे, अजीत सिंह, अनिल शुक्ला, मनीष शरण रोहित खड़तकर सहित सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया ।