24 HNBC News
पकड़ी गई एवेरेस्ट की नकली फैक्ट्री
Sunday, 28 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

कटनी ।24HNBC

माधवनगर थाना अंतर्गत कैरन लाइन स्थित एक घर से पुलिस और खाद्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने काफी मात्रा में नकली और मिलावटी मसाला जब्त किया है। व्यवसायी द्वारा एवरेस्ट कंपनी नाम के नकली पैकेट में नकली व मिलावाटी मसाला भरता था और उसे जिले में के विभिन्ना होटलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में व्यवसायी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। पुलिस ने बताया कि माधवनगर थाना अंतर्गत केरन लाइन निवासी सुनील पिता प्रकाश दावड़ा द्वारा घर में ही मसाले की पैकिंग की जाती थी। घर में काफी मात्रा में एवरेस्ट चिकन मसाला के नकली पैकेट रखे हुए मिले हैं। बिना किसी अनुमति के अपने घर में मसाला का पैकेट तैयार कर उद्योग चलाया जा रहा था। घर पर खड़े मसालों के नाम से मसाले का कारोबार किया जा रहा था। इसमें जीरा छबीला, दालचीनी अमानक स्तर का पाया गया है। एक बोरी में एवरेस्ट कंपनी के मसाले के पाउच चिकन मसाला भी मिला है। सुनील दावड़ा द्वारा एवरेस्ट चिकन मसाले का विक्रय कर आम लोगों के साथ छल कर व्यक्तिगत लाभ लिया जा रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।माधवनगर थाना प्रभारी टीआई संजय दुबे ने बताया कि मसाले की सप्लाई गांव-देहात और होटलों में की जाती थी, एक बोरी में तीन हजार पाउच एवरेस्ट मसाले के मिले हैं। आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि सप्ताह में तीन बोरी मसाला के पैकेट की खपत हो जाती थी। एक बोरी में 12 सौ पैकेट होते है। आरोपी ने यह भी बताया कि वह पिछले 6 महीने से मसाले का कार्य कर रहा है।