24 HNBC News
24hnbc आज से माघी पूर्णिमा कृतज्ञता दिवस रूप में मनाई जायेगी - आग्रहव्रत अभियान
Saturday, 27 Feb 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

 

बिलासपुर । कलियुगाब्द 5122, माघ पूर्णिमा, शनिवार संत रविदास एवं संत प्रणवानन्द जयंती के पावन अवसर पर आज देश भर में अस्पृश्यता समाप्त करने की नई पहल कृतज्ञता दिवस के रुप मे शुभारंभ किया गया। तिफरा स्थित काली मंदिर के प्रांगण में 10 पुरुष व 5 महिला बाल्मिकी 

को न केवल ससम्मान मंदिर में प्रवेश दिया गया, बल्कि रामदरबार में तिलक कर शॉल श्रीफल व मास्क भेंटकर सम्मानित भी किया गया। इस पावन अवसर पर आग्रहव्रत के प्रणेता श्री सुनील अग्रवाल जी नवीनतम पुस्तक "अस्पृश्यता का सत्य" का विमोचन भी किया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरुषोत्तम अग्रवाल, अभिषेक गौतम, ललित अग्रवाल, दीपक साहू, डॉ राजेश साहू, विष्णु सिंह, के पी अग्रवाल सहित आग्रह व्रती सक्रिय थे।

कृतज्ञता ज्ञापन दिवस को यादगार बनाने हेतु अस्पृश्यता के कारणों की विस्तृत जानकारी करते हुए कठिन दौर में भी हिंदुत्व की धर्म ध्वजा उठाये रखने हेतु अभिनंदन करते हुए उनके पूर्वजो के साथ शेष समाज के तिरस्कार हेतु लज्जा प्रकट करते हुए निम्न कृतज्ञता ज्ञापन दिया गया।

"आप एक धर्मनिष्ठ राष्ट्रभक्त कुल के गौरवशाली वंशज हैं और आपके पूर्वजों ने मुस्लिम राजाओं के अत्याचारों के उपरान्त भी धर्म परिवर्तित नहीं किया, इसके लिए हम आपके कुल का अभिनन्दन करते हैं।

हमें ज्ञात है कि आपके पूर्वजों द्वारा धर्म परिवर्तित न करने के कारण ही मुस्लिम आक्रान्ताओं ने उनसे वे कार्य करवाये जिनके कारण शेष हिन्दू समाज ने आपके कुल का तिरस्कार किया और आपके कुल को अस्पृश्य बना दिया। शेष हिन्दू समाज की इस नासमझी के लिए हम सम्पूर्ण हिन्दू समाज की ओर से लज्जा प्रकट करते हैं।

आपके समाज और आपके कुल के द्वारा हिन्दू समाज, हिन्दू संस्कृति और हिन्दू धर्म में बने रहने और हिन्दुत्व की रक्षा और इसके प्रचार में योगदान के लिए हम समस्त हिन्दू समाज की ओर से आपके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।

हम, जातिगत भेदभाव से मुक्त समरस हिन्दू समाज की रचना हेतु कृत-संकल्प हैं और आपके निरन्तर सक्रिय सहयोग की प्रार्थना करते हैं।"

               

कृतज्ञता ज्ञापन दिवस आयोजन समिति

आग्रह व्रत अभियान, बिलासपुर